Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup 2024: क्या इस बार टूट जाएंगे ये बड़े रिकॉर्ड ?

एक सीजन में सबसे ज़्यादा चौके, सबसे तेज़ शतक (गेंदों के हिसाब से), एक फील्डर द्वारा सबसे ज़्यादा कैच, एक ही समय में सभी ICC ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम, टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे ज़्यादा रन इस बार के वर्ल्डकप में ये रिकॉर्ड टूटने...
T20 World Cup 2024 | icc T20 World Cup 2024 | shreshth bharat

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में किया जाएगा। हर बार विश्वकप में कई नए रिकॉर्ड बनते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। कई नए रिकॉर्ड बनेंगे और पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे। इस बार के टी-20 विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आइए जानते हैं कि पिछले ऐसे कौन से रिकॉर्ड हैं, जो इस बार टूट सकते हैं…

एक सीजन में सबसे ज़्यादा चौके

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने T20 World Cup में 103 चौके लगाए हैं। वह श्रीलंका के महेला जयवर्धने के 111 चौकों से बस 8 चौके दूर हैं। विराट कोहली के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद वह अपने नाम के साथ एक और रिकॉर्ड जोड़ लेंगे। रोहित शर्मा 91 चौकों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि डेविड वार्नर ने 86 चौकों के साथ 5वें नंबर पर हैं।

सबसे तेज़ शतक (गेंदों के हिसाब से)

वेस्टंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 47 और 50 गेंदों पर शतक लगाया है। पहले दो स्थानों पर उनका ही कब्जा है। पिछले साल नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने सिर्फ़ 33 गेंदों पर सबसे तेज़ शतक लगाया था। इस संस्करण में इस रिकॉर्ड के टूटने की उम्मीद है।

एक फील्डर द्वारा सबसे ज़्यादा कैच

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने विश्वकप में कुल 23 कैच पकड़े हैं। वहीं, डेविड वार्नर 21 कैच के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इस विश्वकप में वार्नर की निगाहें इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी। इसी के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल दोनों ही 16-16 कैच के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

एक ही समय में सभी ICC ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम

आस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की कप्तानी में एकदिवसीय वर्ल्ड कप और 2023 में ICC टेस्ट चैंपियनशिप यानी लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। इस बार उनके पास क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में एक ही समय में ICC ट्रॉफी जीतने का मौका है। अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो उनके पास इतिहास की पहली टीम बनने का अवसर है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया ICC U19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप, ICC महिला T20 विश्व कप और ICC महिला क्रिकेट विश्व कप में भी गत विजेता रहा है।

टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे ज़्यादा रन

टी-20 वर्ल्डकप के इस सीजन में टीमों की कुल संख्या 16 से बढ़कर 20 हो गई है। इसलिए सभी टीमों के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में अधिकतम नौ मैच खेलने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही, एक ही संस्करण में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए कुल रनों का रिकॉर्ड भी इस विश्वकप में टूट सकता है।  वर्तमान में यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने  2014 में 6 मैचों में 319 रन बनाए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा