Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान की भविष्यवाणी हुई सच, जिसे याद कर भावुक हुए अफगानी कप्तान

Brian Lara Prediction on Afghanistan Team

Brian Lara Prediction on Afghanistan Team: T20 World Cup 2024 में बांग्लादेश की टीम को डकवर्थ लुईस नियम से आठ रनों से हराकर अफगानिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। अफगानिस्तान ने सुपर 8 मुकाबले में आस्ट्रेलिया को भी हराया है। अफगानिस्तान के आज का मैच जीतने की वजह से आस्ट्रेलिया इस वर्ल्डकप से बाहर हो गई है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। राशिद खान ने कहा कि टूर्नामेंट की शुरूआत के पहले केवल ब्रायन लारा ही थे, जिन्होंने अफगानिस्तान को अपनी सेमीफाइनल टीमों की लिस्ट में रखा था।

ब्रायन लारा ने कही थी ये बात
लारा ने मई में कहा था कि ‘वेस्टइंडीज, भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। चौथे स्थान के लिये मेरा दांव एक डार्कहॉर्स अफगानिस्तान पर है। मैने ग्रुपिंग देखी नहीं है लेकिन अफगानिस्तान ने जितने विश्व कप खेले हैं, यह टीम प्रगति की राह पर है और अंतिम चार में जगह बना सकती है।’

अफगानिस्तान कप्तान हुए भावुक

मैच जीतने के बात अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि यह हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं है। सेमीफाइनल में जाना काफी बड़ी बात होती है। जब हमने इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को हराया तो वहीं से हमारा विश्वास खुद के ऊपर काफी बढ़ गया। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। सिर्फ ब्रायन लारा ने ही हमारे सेमीफाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी की थी और हमने उनको सही भी साबित किया। टूर्नामेंट के आगाज से पहले वेलकम पार्टी के दौरान मैंने उनसे कहा था कि हम आपको निराश नहीं करेंगे। हमने सेमीफाइनल में जगह बनाकर अब आपको सही साबित कर दिया है। मुझे इस टीम पर काफी गर्व है। सब माइंडसेट का खेल है। हमें पता था कि 12 ओवरों में रन चेज करने के लिए वो काफी आक्रामक बल्लेबाजी करेंगे और यहीं पर हमारे पास मौका रहेगा। हम इसका फायदा उठा सकते हैं।

सेमीफाइनल में 27 जून को अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से और भारत की टक्कर इंग्लैंड से होगी।

David Warner ने किया संन्यास का एलान, ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद फैसला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग