Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

खुलासा! शमी नहीं इस क्रिकेटर की दुल्हनिया बनेंगी सानिया मिर्जा? जल्द कर सकती हैं शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सानिया मिर्जा भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के साथ रिलेशन में हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं...
Sania Mirza Wedding Rumours tennis star marry Shikhar Dhawan not mohammed shami

Sania Mirza Wedding Rumours: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा लंबे समय से अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चे में हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद ऐसे खबरें सामने आ रही हैं कि सानिया जल्द ही दूसरी बार दुल्हनिया बन सकती हैं। मगर इस बार सानिया का नाम मोहम्मद शमी से नहीं बल्कि किसी और से जोड़ा जा रहा है।

शमी नहीं इस क्रिकेटर की होगी सानिया मिर्जा की शादी?

जी हां, सानिया मिर्जा की दूसरी शादी को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सानिया भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से शादी रचाने वाली हैं। हालांकि, खुद सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने एक इंटरव्यू के दौरान इन खबरों को खारिज किया था, लेकिन सानिया की शादी के खबरों का सिलसिला अभी थमा नहीं है।

लंबे समय से डेट कर शिखर और सानिया!

सानिया मिर्जा का नाम अब किसी और क्रिकेटर से जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सानिया मिर्जा भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के साथ रिलेशन में हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अब दोनों एक-दूसरे से शादी (Sania Mirza Wedding Rumours) करने का विचार कर रहे हैं। हालांकि, इन खबरों पर सानिया या शिखर किसी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी संग शादी रचाने वाली हैं सानिया मिर्जा! टेनिस स्टार के पिता का बड़ा खुलासा

सानिया संग शादी पर क्या बोले शमी?

बता दें कि कुछ समय पहले ही शमी ने कुछ सानिया (Sania Mirza-Mohammad Shami) के शादी की अफवाहों पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अपने बारे में ऐसी खबरें सुनी है कि मैं सानिया मिर्जा से शादी करने वाला हूं। शमी चोट लगने की वजह से टी-20 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पा रहे हैं। हालांकि, धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

मालूम हो कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ निकाह किया था। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है। सानिया और शोएब का एक बेटा इहजान है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग