Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोहम्मद शमी संग शादी रचाने वाली हैं सानिया मिर्जा! टेनिस स्टार के पिता का बड़ा खुलासा

बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शमी स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ शादी रचाने वाले हैं। वहीं, अब इन अफवाहों पर सानिया के पिता ने चुप्पी तोड़ी है...
Sania Mirza Mohammad Shami marriage tennis star Father Breaks Silence On Rumours

Sania Mirza-Mohammad Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भले ही चोट लगने की वजह से T-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा न हो, लेकिन स्टार गेंदबाज इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर छाए हुए हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शमी स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ शादी रचाने वाले हैं।

क्या सच में होने जा रहा सानिया और शमी का निकाह?

वहीं, अब सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने शादी की खबरों को सिरे से नकारा है। इमरान ने कहा, “यह सब बकवास है। सानिया उनसे मिली भी नहीं है।” सानिया के पिता का बयान सामने आने के बाद इन अफवाहों पर विराम लगा है।

सानिया संग शादी पर क्या बोले शमी?

बता दें कि कुछ समय पहले ही शमी ने कुछ सानिया (Sania Mirza-Mohammad Shami) के शादी की अफवाहों पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मैंने अपने बारे में ऐसी खबरें सुनी है कि मैं सानिया मिर्जा से शादी करने वाला हूं। शमी चोट लगने की वजह से टी-20 का वर्ल्ड कप नहीं खेल पा रहे हैं। हालांकि, धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें- पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे सूर्यकुमार यादव, जानें कौन हैं उनकी पत्नी…

मालूम हो कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ निकाह किया था। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है। सानिया और शोएब का एक बेटा इहजान है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग