Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

6 जुलाई से शुरू होगी IND vs ZIM T20 Series, जानें दोनों टीमों के स्क्वॉड

IND vs ZIM T20 Series Schedule: क्या आप जानते हैं कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 मैचों की सीरीज कब से शुरू होगी और इसका प्रसारण कितने बजे से होगा? अगर नहीं तो आइए जानते हैं...
IND vs ZIM 3rd T20 Match

IND vs ZIM T20 Series: टी-20 वर्ल्डकप 2024  के बाद अब भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज खेली जाएगी। पांच मैचों की इस सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई से होगी। इसमें शुबमन गिल टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आइए, जानते हैं कि इस सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे…

IND vs ZIM: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे सभी मैच

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज के सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार ये सभी मैच शाम 4 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। इन मुकाबलों में जिम्बाब्वे की कप्तानी ऑलराउंडर सिकंदर रजा करेंगे।

IND vs ZIM T20 Series Schedule

  • पहला मैच – 6 जुलाई
  • दूसरा मैच- 7 जुलाई
  • तीसरा मैच- 10 जुलाई
  • चौथा मैच- 13 जुलाई
  • पांचवां मैच- 14 जुलाई

अभिषेक शर्मा और रियान पराग को मिली टीम में जगह

भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा और रियान पराग को भी जगह दी गई है। अभिषेक आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद, जबकि पराग राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आते हैं। दोनों ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। इसके अलावा, चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले तुषार पांडे को भी टीम में जगह दी गई है।

IND vs ZIM T20 Series: नीतीश रेड्डी की जगह शिवम दुबे शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले नीतीश रेड्डी को भी टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वे चोट की वजह से बाहर हो गए। अब उनकी जगह शिवम दुबे को शामिल किया गया है।

भारतीय टीम (Team India Squad)

शुबमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन,(विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे और शिवम दुबे।

जिम्बाब्वे की टीम (Zimbabwe Squad)

सिकंदर रजा (कप्तान, फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जॉनथन कैंपबेल, तेंदई चतारा, ल्यूक जांगवे, इनोसेंट काइया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायोन मायर्स, एंटम नकवी, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल