श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

रोहित शर्मा ने तोड़ा इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड, बना डाला ये कीर्तिमान

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कैप्टन सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं...
Rohit Sharma Breaks Eoin Morgan Record

Rohit Sharma Breaks Eoin Morgan Record: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कैप्टन सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले से पूर्व 231 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर थे। मगर कल (2 अगस्त) को खेले गए मुकाबले में उन्होंने जैसे ही तीसरा छक्का लगाया। रोहित ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है।

दूसरे नंबर पर आए मोर्गन (Rohit Sharma Breaks Eoin Morgan Record)

मोर्गन अब 180 परियों में 233 छक्के लगाए हैं। वो दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान MS धोनी हैं। बतौर कप्तान थाला ने 330 पारियों में 211 छक्के लगाए थे। भले ही श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम पहला वनडे मुकाबला नहीं जीत पाई। मगर ‘हिटमैन’ का बल्ला जमकर बोला।

उन्होंने पारी का शानदार आगाज करते हुए कुल 47 गेंदों का सामना किया।123.40 की स्ट्राइक रेट से 58 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: भारत और श्रीलंका का पहला रोमांचक मैच टाई, असलंका ने बदला गेम

कैसा रहा पहला वनडे का मुकाबला

बता दें कि पहले वनडे का मुकाबला कोलंबो में हुआ। टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। वहीं, टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 47.5 ओवरों में 230 रन बनाए, जिसकी वजह से पहला वनडे मुकाबला ड्रा हो गया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम