Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

RCB VS GT: बेंगलुरु ने 14 ओवर में बनाए 148 रन, गुजरात की उम्मीदें खत्म

IPL

IPL 2024 का आज का मुकाबला आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। मैच का आयोजन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। एक ओर जहां गुजरात के पास मैच जीतकर प्ले ऑफ में खुद को मजबूत करने का मौका था। वहीं, दूसरी ओर रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु को घर में जीतकर आत्मसम्मान बचाने की जरूरत थी। मैच को लेकर बारिश की भी संभावना जताई जा रही थी। अगर ऐसा होता है तो इसका नुकसान खासकर गुजरात की टीम को ही उठाना पड़ता। लेकिन रायल चैलेंज बेंगलुरु ने मैच जीतकर गुजरात की सारी उम्मीदों को खत्म कर दिया।

RCB ने गुजरात को धो डाला

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैच में कहीं भी गुजरात को हावी होने का मौका नहीं दिया और मैच को 14वें ओवर में ही दो गेंद रहते जीत लिया। टीम की शानदार शुरुआत करते हुए दोनों ओपनर्स ने गजब के शॉट्स खेले। विराट कोहली ने मात्र 27 गेंदों में चार छक्के और दो चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली। इसके साथ ही कप्तान फॉफ डुप्लेसिस ने महज 23 गेंदो पर 64 रन जड़ दिए। उन्होंने तीन छक्के और 10 चौके लगाए। हालांकि उसके बाद चार विकेट सस्ते में चले गए लेकिन बाद में दिनेश कार्तिक और स्वप्निल सिंह ने पारी को संभाल लिया और टीम को जीत तक ले गए।

147 पर ऑल आउट हो गई गुजरात की टीम

बेंगलुरु की शानदार गेंदबाजी के आगे गुजरात टाइटंस की पूरी टीम महज 147 रनों पर ढेर हो गई। शुरुआती 6 ओवरों में केवल 23 रन पर ही टीम के 3 विकेट गिर गए। शाहरुख खान ने 24 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली वे अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन विराट के सटीक थ्रो ने उनको चलता कर दिया। वहीं डेविड मिलर ने 20 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा राहुल तेवतिया ने 21 गेंदों पर 35 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोश लिटिल

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु

फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, विजयकुमार व्यषक, स्वप्निल सिंह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड