Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी तो खुद शहंशाह हैं, राहुल को शहजादा कहने पर बोलीं प्रियंका

priyanka gandhi | lok sabha election |

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को शहंशाह बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मेरे भाई को शहजादा बोलते हैं, जबकि वे तो खुद महलों में रहते हैं। प्रियंका यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि मेरे भाई ने तो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। ऐसे में वो कहां से शहजादे हुए। असली शहंशाह तो मोदी खुद ही हैं, जो कि महलों में राज करते हैं। प्रियंका गांधी गुजरात के बनासकांठा में रैली करने पहुंची थीं।

‘राहुल देश की आवाज उठाते हैं’

प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी को देश की आवाज उठाने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि ‘यही शहजादा देश की बहनों, किसानों और बेरोजगारों की आवाज को उठा रहा है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि उनका चेहरा और कपड़े देखिए बिल्कुल साफ-सुथरा दिखता है। यहां तक कि एक बाल भी इधर उधर नहीं दिखते हैं। ऐसा आदमी आपकी समस्याओं को कहां समझेगा?

इलेक्टोरल बॉन्ड और अग्निवीर पर निशाना

प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देखिए कैसे कोविड वाली वैक्सीन से लोग मर रहे हैं और बीजेपी ने उसी कंपनी से चंदा लेने का काम किया। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी हमें तो बदनाम कर रही है और खुद दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। उन्होंने देश की सेना को लेकर अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़े किए और इसे युवाओं के लिए धोखा बताया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग