Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद रोड शो करेंगे पीएम, तैयारियों में जुटी BJP

PM Modi | PM Ayodhya Visit | Ramnagari | Ayodhya Ram Mandir

PM Ayodhya Visit: लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। सभी पार्टियां अपनी तरफ से चुनाव में पूरी ताकत लगा रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी इन दिनों ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले आज अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम करीब 7 बजे रामलला के दर्शन करेंगे, इसके बाद वह अयोध्या में सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक लगभग 2 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। पिछले चार महीनों में अयोध्या में पीएम मोदी का यह दूसरा रोड शो होगा। पीएम के साथ रोड शो में सीएम योगी भी उनके साथ रहेंगे।

पीएम मोदी रविवार को करीब 2.45 बजे पर इटावा पहुंचेंगे और 4.45 बजे धारूहेड़ा जाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम को करीब 7 बजे अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर फैजाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में 2 किलोमीटर रोड शो करेंगे। लता चौक पर रोड शो खत्म करने के बाद शाम 8:20 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां से रात 8:40 बजे भारतीय वायुसेना के बीबीजे एयरक्रॉफ्ट से उड़ीसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे।

फैजाबाद में पांचवें चरण में 20 मई को वोट डाले जाएंगे। पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को खास बनाने के लिए भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है। पीएम के रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। इस रोड शो के दौरान भारी भीड़ होने की संभावना है। जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के पख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम के आगमन के मद्देजनर हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के दोनों किनारों को अयोध्या धाम तक बैरिकेडिंग की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल