Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

RCB ने पंजाब किंग्स को हराया

virat-kohli-rcb-pti-1668427892 (1)

कल आईपीएल में आरसीबी के फैंस को खुश होने का मौका मिल ही गया, आरसीबी ने कल दोपहर खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 24 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले खेलते हुए आरसीबी ने कप्तान डुप्लेसिस और पूर्व कप्तान कोहली की शानदर फिफ्टी की मदद से बीस ओवर में 174 रनों का स्कोर खड़ा किया. आरसीबी के कप्तान डुप्लेसिस ने केवल 56 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान डुप्लेसिस ने पांच छक्के भी लगाए.

एक समय तो लग रहा था कि आरसीबी 200 रन के पास पहुंच जायेगी लेकिन बाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. किंग कोहली ने 59 रन जरूर बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट ज्यादा प्रभावी नहीं रहा. 174 रनों का पीछा कर रही पंजाब की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पंजाब ने अपने चार विकेट जल्दी ही खो दिए… इसके बाद भी आरसीबी के गेंदबाजों ने पंजाब को संभलने का मौका नहीं दिया और पंजाब किंग्स 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. पंजाब ये मुकाबला 24 रनों से हार गई. आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज ने केवल 21 रन देकर चार विकेट लिए. सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया. आरसीबी और पंजाब के अब 6 मैचों के बाद 6-6 अंक हो गए है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर