Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली को मिली इस सीजन की पहली जीत

PTI04_20_2023_000469B

कल शाम को हुए मैच में दिल्ली ने आखिरकार अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया. दिल्ली के मैदान पे दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. केकेआर की शुरूआत बेहद खराब रही..केकेआर के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. केकेआर के लिए ओपनर जेसन रॉय ने 43 रन और खतरनाक आंद्रे रसेल ने 38 रन बनाए. केकेआर की टीम ने अंतिम गेंद पर ऑल आउट होने से पहले 127 रन बनाए..दिल्ली के लिए इशांत शर्मा, एनरिक नॉर्खिया, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव ने दो- दो विकेट आपस में बांटे.

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान डेविड वार्नर के शानदार 57 रनो की बदौलत ये लक्ष्य हासिल कर लिया. दिल्ली की ये पांच मैचों की हार के बाद ये पहली जीत है. केकआर के वरूण चक्रवती और अनुकुल रॉय कप्तान नीतीश राना ने 2-2 विकेट लिए. दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस हार के साथ केकेआर अंकतालिका में 8वें नंबर पर पहुंच गई है वहीं दिल्ली अंतिम पायदान पर कायम है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना