श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

किसान महापंचायत में पहुंची विनेश फोगाट, कहा- राजनीति पर बात नहीं करूंगी

Vinesh Phogat Reached Kisan Mahapanchayat: किसान आंदोलन को आज 200 दिन पूरे हो गए। इस बीच किसानों ने शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान शंभू बॉर्डर पर पहलवान विनेश फोगाट पहुंची, जहां किसानों ने उनका सम्मान किया।
Vinesh Phogat reached Kisan Mahapanchayat

Vinesh Phogat Reached Kisan Mahapanchayat: किसान आंदोलन को आज 200 दिन पूरे हो गए। इस बीच किसानों ने शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर किसान महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान शंभू बॉर्डर पर पहलवान विनेश फोगाट पहुंची, जहां किसानों ने उनका सम्मान किया।

राजनीति पर बात नहीं करूंगी: विनेश फोगाट

किसानों के बीच पहुंचने के बाद पहलवान विनेश फोगाट से मीडिया कर्मियों ने कई सवाल किए। इन्हीं सवालों में से एक सवाल पूछा कि क्या आप चुनाव लड़ेंगी। इस सवाल पर विनेश ने कहा कि इस पर कुछ भी नहीं कहूंगी। मैं इस वक्त अपने परिवार के बीच आई हूं। मैं राजनीति पर बात नहीं करूंगी।

विनेश फोगाट ने कहा कि आज फोकस मुझ पर नहीं, किसानों पर होना चाहिए। मैं एक एथलीट हूं। मैं पूरे देश की हूं। मुझे इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि किस राज्य में चुनाव हो रहे हैं। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि मेरा देश पीड़ित है और किसान परेशान हैं। किसानो के मुद्दों का समाधान होना चाहिए और इसे हल करना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

किसानों की सुने सरकार

विनेश फोगाट ने कहा कि किसान 200 दिन से बॉर्डर पर बैठे हैं। मुझे यह सब देखकर बहुत दुख होता है। वे अपने देश के ही नागरिक हैं।  उन्होंने कहा कि किसान ही देश को चलाते हैं। उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें- राहुल द्रविड के बेटे समित को भारतीय अंडर-19 टीम में मिली जगह

विनेश ने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि वह किसानों की बात सुनें।  पिछली बार उन्होंने अपनी गलती मानी थी।  उन्हें अपने वादे को पूरा करने चाहिए। अगर किसान सड़कों पर बैठे रहेंगे तो देश कैसे आगे बढ़ेगा।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आज हम केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि यह रास्ता खोला जाए। हमें दिल्ली जाने दिया जाए, ताकि हम शांतिपूर्वक एमएसपी की कानूनी गारंटी के साथ-साथ अन्य मांगें भी कर सकें। इस मंच से नई घोषणाएं भी की जाएंगी।

ये भी पढ़ें- हिमाचल ही नहीं, ये राज्य भी फंसे हैं कर्ज के दलदल में; तमिलनाडु टॉप पर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज