Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हिमाचल ही नहीं, ये राज्य भी फंसे हैं कर्ज के दलदल में; तमिलनाडु टॉप पर

State Wise Debt of India: हिमाचल प्रदेश कर्ज के दलदल में फंस चुका है। राज्य पर 86 हजार 639 करोड़ का कर्ज है। इस कर्ज को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा एलान किया है।
State Wise Debt of India

State Wise Debt of India: हिमाचल प्रदेश कर्ज के दलदल में फंस चुका है। राज्य पर 86 हजार 639 करोड़ का कर्ज है। इस कर्ज को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने अपनी दो महीने की सैलरी न लेने का फैसला किया है। उनके साथ-साथ मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और बोर्ड निगमों के चेयरमैन सैलरी और भत्ते नहीं लेंगे।

बता दें कि हिमाचल ही एक अकेला ऐसा राज्य नहीं है, जो कर्ज के दलदल में फंसा है, बल्कि कई राज्यों पर कर्ज का बोझ लदा हुआ है। आइए, आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं..

रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2024 तक सभी राज्य सरकारों पर लगभग 75 लाख करोड़ रुपये कर्ज था, जोकि मार्च 2025 तक बढ़कर लगभग 83.31 करोड़ रुपये तक हो जाएगा। वहीं, इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि किस राज्य पर कितना कर्ज है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु में इस वक्त DMK की सरकार है और वहां के सीएम एम के स्टालिन हैं। RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु सरकार पर सबसे अधिक 8.34 लाख करोड़ का कर्ज है।

उत्तर प्रदेश

तमिलनाडु के के बाद कर्ज के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर आता है। यहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार है और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। आरबीआई के मुताबिक, यूपी पर 7.69 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

ये भी पढ़ें- ICC चेयरमैन बने जय शाह, क्या अब पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया?

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में इस वक्त गठजोड़ की सरकार है। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे हैं। इस राज्य पर 7.22 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

इसके अलावा, पश्चिम-बंगाल पर 6.58 लाख करोड़, कर्नाटक पर 5.97 लाख करोड़, राजस्थान पर 5.62 लाख करोड़ , आंध्र प्रदेश पर 4.85 लाख करोड़, गुजरात पर 4.67 लाख करोड़ और केरल पर 4.29 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश पर 4.18 लाख करोड़, तेलंगाना पर 3.89 लाख करोड़, पंजाब पर 3.51 लाख करोड़, हरियाणा पर 3.36 करोड़ रुपये, बिहार पर 3.19 लाख करोड़ और असम पर 1.51 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।

ये भी पढ़ें- शरीर में कैल्शियम की हो रही है कमी, तुरंत डाइट में शामिल करें फूड्स

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग