Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विनर बनते ही Sana Makbul ने शादी को लेकर कही ये बात, जानें कौन बनेगा हमसफर?

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सना ने अपनी शादी को लेकर बड़ी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वो जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने वेडिंग प्लान भी बताया है...
bigg-boss-ott-3-winner-sana-makbul-disclose her wedding-plan read here in detail

Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 विनर सना मकबूल ने इस सीजन की ट्रॉफी और 25 लाख रुपये अपने नाम कर ली है। सना की इस जीत से फैंस काफी खुश हैं। मगर उनकी इस जीत से कोई और भी है जो काफी खुश है और वो कोई और नहीं, बल्कि उनके बॉयफ्रेंड हैं।

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सना ने अपनी शादी को लेकर बड़ी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वो जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने वेडिंग प्लान भी बताया है। सना ने ट्रॉफी तो जीत ली है, लेकिन वो अब आगे की प्लानिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- बॉस ओटीटी 3 विनर सना ने रणवीर शौरी को दिया जवाब, कहा- उनके जैसा आदमी महिलाओं को…

बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वो हर काम प्लानिंग के साथ करती हैं। जल्द ही वो शादी करने वाली हैं। हो सकता है कि इसी साल कर लें या फिर अगले साल। जब सना से पूछा कि उनकी ड्रीम वेडिंग कैसी होगी तो वो बोलीं कि सिंपल ही होगी, लेकिन वो उन लोगों को शादी में जरूर देखना चाहेगी जिन्हें वो प्यार करती हैं और जो उन्हें प्यार करते हैं।

घर में वैसे तो अधिकतर लोग सना मकबूल के खिलाफ ही थे लेकिन कुछ थे जो साथ में थे। जैसे नैजी और विशाल पांडे। शो की शुरुआत से लास्ट तक सना और नैजी के बीच का अच्छा बॉन्ड देखने को मिला। सबसे खास बात ये रही कि लास्ट में कांटे की टक्कर भी नैजी के साथ ही थी। दोस्त को विनर की रेस में पछाड़ते हुए सना शो की विजेता बनीं।

बिग बॉस ओटीटी 3 के घर मं वाइल्ड कार्ड एंट्री समेत 20 लोगों ने शिरकत की थी। इन 20 में से 5 कंटेस्टेंट टॉप 5 रहे, वहीं 15 का सफर बीच में ही खत्म हो गया था। पूरे घर में सभी कंटेस्टेंट दूसरे कंटेस्टेंट की जीत की बात कर रहे थे। लेकिन एक अकेली सना थी जिनका विजन शुरू से ही साफ था कि वो इस घर में विनर बनने के लिए आई हैं, और ट्रॉफी अपने नाम ही करेंगी। हालांकि इसके लिए उन्हें सेल्फिश, नागिन और भी न जाने कितने टैग मिले। लेकिन सना ने एक पल के लिए भी अपने टारगेट से मन नहीं भटकाया। यही विश्वास था जो सना को विनर बना गया और जनता ने उन्हें खुलकर प्यार दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा