Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमन सहरावत सेमीफाइनल में हारे, ब्रॉन्ज की उम्मीद बरकरार

Paris Olympic 2024 Wrestling Semi final: भारतीय रेसलर अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में हार गए हैं। भारतीय पहलवान को सेमीफाइनल में जापान के रेई हिगूची ने हराया।
Paris Olympic 2024 Wrestling Semi final

Paris Olympic 2024 Wrestling Semi final: भारतीय रेसलर अमन सहरावत पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में हार गए हैं। भारतीय पहलवान को सेमीफाइनल में जापान के रेई हिगूची ने हराया। जापानी रेसलर ने महज 70 सेकंड में भारतीय रेसलर की चुनौती खत्म कर दी। हालांकि, अमन सहरावत के लिए राहत की बात यह है कि उनके पास अब भी पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने का मौका है।

जापानी पहलवान ने शुरुआत से किया अटैक

जापानी पहलवान ने मैच शुरू होते ही अटैक अमन पर अटैक करना शुरू कर दिया और कुछ सेकंड के भीतर ही अमन को टेकडाउन के लिए मजबूर कर दिया। इससे जापानी रेसलर को 4 पॉइंट मिले। मैच मुश्किल से 40 सेकंड ही गुजरा था कि रेई हिगूची ने दो अंक और बना लिए और 6-0 की बढ़त बना ली थी।

10-0 से जीता जापनी रेसलर ने मैच

अमन सहरावत जब तक वापिशी करते तब तक जापानी रेसलर ने उनसे मैच छीन लिया था। कुछ सेकंड की मशक्कत के भीतर ही रेई हिगूची ने 4 पॉइंट और बना लिए और 10-0 की निर्णायक बढ़त बनाकर मुकाबले को टेक्निकल सुपपीरियॉरिटी के तहत जीत लिया।

रेपचेज राउंड में मिलेगा मौका

अमन सहरावत को अब रेपचेज राउंड में खेलने का मौका मिलेगा। अगर अमन यह मुकाबला जीत लेते हैं तो उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिल जाएगा। अमन का रेपचेज राउंड में प्यूर्टो रिको के डेरियन तोई क्रूज से मुकाबला होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा