Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, बैडमिंटन सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे

Lakshya Sen badminton semi-finals: भारतीय शटलर लक्ष्‍य सेन ने शुक्रवार यानी 2 अगस्त को इतिहास रच दिया। उन्‍होंने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चाउ टीएन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से मात दी।
Lakshya Sen badminton semi-finals

Lakshya Sen badminton semi-finals: भारतीय शटलर लक्ष्‍य सेन ने शुक्रवार यानी 2 अगस्त को इतिहास रच दिया। उन्‍होंने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चाउ टीएन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से मात दी। इसके साथ ही सेन ओलंपिक में बैडमिंटन मेंस सिंगल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं। पहला सेट हारने के बाद लक्ष्‍य ने जोरदार वापसी की और चाउ टीएन चेन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।  

पहले सेट में दोनों के बीच रही कांटे की टक्कर

पहले सेट में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। एक समय ऐसा था कि दोनो का स्कोर बारबर था, लेकिन चाउ टीएन चेन बढ़त बनाना शुरू कर दिया और उन्होंने सेन पर बढ़त बना ली। हालांकि, बढ़त बनाने के बाद चाउ टीएन चेन ने कुछ गलतियां की जिससे सेन ने स्‍कोर 15-15 के स्कोर पर बराबार कर दिया। एक समय सेन ने चाउ टीएन चेन पर 17-15 से बढ़त बनाई। इसके बाद चाउ टीएन चेन ने बढ़त बनाते हुए 21-19 से पहला सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में चाउ पर सेन हावी दिखे

लक्ष्‍य सेन ने दूसरे सेट की शुरुआत बढ़त के साथ की। हालांकि, चाउ टीएन चेन ने वापसी में ज्‍यादा समय नहीं लगाया। इसके बाद दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला गेम 5-5 की बराबरी पर पहुंच गया। कभी सेन बढ़त बनाते तो कभी चाउ आगे निकल जाते। धीरे-धीरे सेन हावी होते गए और स्‍कोर 18-14 पहुंच गया। इस दौरान चाउ टीएन चेन ने कुछ गलतियां भी कीं। इसका लक्ष्‍य ने पूरा फायदा उठाया और दूसरा सेट 21-15 से अपने नाम किया।

तीसरे सेट की शुरुआत से ही मैच पर सेन की पकड़ मजबूत होती चली गई। तीसरे सेट में पिछड़ने के बाद चाउ टीएन चेन ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन लक्ष्‍य सेन ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए 21-12 से इस सेट के अपने नाम कर लिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग