Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Team India की जर्सी पर पाकिस्तान का नहीं छपेगा नाम, BCCI का PCB को सख्त संदेश

BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है कि भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखेगा, जिसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गया है...
Team India Jersey Controversy

Team India Jersey Controversy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और दुबई में कराया जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। वहीं, इस टूर्नामेंट से पहले एक नया विवाद सामने आया है। वही, BCCI ने एक बड़ा फैसला लिया है कि भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखेगा, जिसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गया है।

PCB ने जारी किया अपना बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम की जर्सी में पाकिस्तान का नाम नहीं छपने से पीसीबी नाराज है। PCB के एक अधिकारी ने BCCI पर क्रिकेट में राजनीति लाने का आरोप लगाया। इससे पहले, भारतीय बोर्ड ने कथित तौर पर कप्तान रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तानों की बैठक के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था।

Champions Trophy 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप

  • ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
  • ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल

  • 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
  • 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
  • 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
  • 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
  • 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
  • 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
  • 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
  • 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
  • 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई
  • 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर
  • 9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)
  • 10 मार्च- रिजर्व डे

ये भी पढ़ें- ICC Champions Trophy 2025: भारतीय टीम का एलान, गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा