Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs NZ: सरफराज ने जड़ा शतक, भारत ने छह विकेट गंवाकर 82 रन की बढ़त बनाई

ND vs NZ 1st Test

ND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरू में खेला जा रहा है। दूसरी पारी में भारतीय टीम ने अब तक पांच विकेट खोकर 433 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से सरफराज खान ने शतक जड़ा। ऋषभ पंत शतक से चूक गए और वह 99 के स्कोर पर आउट हुए। केएल राहुल और जडेजा इस समय क्रीज पर मौजूद हैं।

सरफराज ने 195 गेदों पर पर 18 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 150 रनों की पारी खेली। वहीं ऋषभ पंत ने 105 गेंदों पर 99 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके व पांच छक्के लगाए। चौथे दिन का खेल शुरू होने पर भारत ने अपनी पारी 321/3 से शुरू की और न्यूजीलैंड की शेष 125 रनों की बढ़त को खत्म किया।

भारत की पहली पारी 46 रनों पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए। इस तरह न्यूजीलैंड को 356 रनों की बढ़त मिली थी। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र ने 134 रनों की पारी खेली थी।

IND vs NZ: रचिन रविंद्र के शतक से मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, भारत की सधी शुरूआत

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरूआत की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। 35 रनों के निजी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल को एजाज पटेल ने स्टंप आउट कराया।

कप्तान रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे। रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा और 52 रनों के निजी स्कोर पर एजाज पटेल का शिकार बने।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए सरफराज और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। विराट दुर्भाग्यशाली रहे और आज के खेल के आखिरी गेंद पर आउट हुए। सरफराज आज टेस्ट मैच के चौथे दिन शानदार शतक जड़ा और टिम साउदी का शिकार बने।

वहीं ऋषभ पंत 99 के स्कोर पर ओरुर्के का शिकार बने। भारतीय टीम अभी 77 रनों की लीड ले चुकी है। न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी पारी में अब तक एजाज पटेल को दो व टिम साउदी, ओरुर्के व ग्लेन फिलिप्स को 1-1 सफलता प्राप्त हुई है। (ND vs NZ 1st Test)

IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में बैकफुट पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने बनाई 134 रनों की बढ़त

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड