Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘सलमान ने कॉकरोच तक नहीं मारा’ सलीम खान के इस बयान से भड़का बिश्नोई समाज; कहा…

हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा कि उनके बेटे (सलमान खान) ने आज तक एक कॉकरोच तक को नहीं मारा है।
Bishnoi Samaj on Salim Khan

Bishnoi Samaj on Salim Khan: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इसी बीच सलमान खान के पिता सलीम खान ने कुछ ऐसा कह दिया कि बिश्नोई समाज एक बार फिर सलमान खान पर भड़क गया।

हाल ही में एक मीडिया चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा कि उनके बेटे (सलमान खान) ने आज तक एक कॉकरोच तक को नहीं मारा है। उन्होंने हिरण का शिकार नहीं किया है। उनके पास कोई बंदूक नहीं थी। सलीम खान ने कहा कि वह किस बात के लिए माफी मांगें, इसका मतलब तो यह होगा कि उन्होंने गुनाह किया है। सलीम खान के इस बयान के बाहर आने के बाद बिश्नोई समाज फिर भड़क उठा।

बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चढ़ा पारा

बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने इसपर बात करते हुए कहा कि बिश्नोई समाज के प्रति सलमान खान के परिवार की ओर से आज दूसरा अपराध हुआ है। देवेंद्र बुढ़िया ने कहा कि सलमान खान के पिता सलीम खान के बयान के मुताबिक तो फिर पुलिस, चश्मदीद गवाह और वन विभाग सब झूठे हैं। पुलिस ने हिरण का अवशेष बरामद किया। सलमान खान की बंदूक भी पुलिस ने बरामद की थी। कोर्ट ने सभी सबूत को देखते हुए सलमान खान को हिरण शिकार का दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी। सलमान खान को जेल भी हुई थी। सलमान खान और उसका पूरा परिवार झूठा है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का बयान वायरल, लापरवाही पर SSP ने तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

‘सलीम खान के बयान से बिश्नोई समाज आहत’

सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई की ओर सलमान खान को जान से मारने की धमकी को लेकर कहा था कि यह फिरौती का मामला है। इस पर जब बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि न तो हमारे समाज को उसका पैसा चाहिए और ना ही लॉरेंस को उसके हराम के पैसे चाहिए, लेकिन सलीम खान के बयान ने समाज को आहत किया है (Bishnoi Samaj on Salim Khan)। उन्होंने यह भी कहा कि सलीम खान झूठ बोलकर सलमान खान को बचाना चाहते हैं।

24 घंटे में 3 उड़ानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इस हफ्ते 35 से ज्यादा फर्जी कॉल्स दर्ज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग