Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल

सूत्रों का मानें तो जवानों की टीम नारायणपुर जिले के मोहंदी के जंगल में निकली हुई थी। इसी बीच नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में दो जवान आ गए और घायल हो गए।
chhattisgarh Naxal IED Blast

Chhattisgarh Naxal IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार सुबह अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया है। इस बलास्ट की चपेट में आईटीबीपी के दो जवान आ गए। दोनों जवान घायल हैं। घटना के बाद इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

सूत्रों का मानें तो जवानों की टीम नारायणपुर जिले के मोहंदी के जंगल में निकली हुई थी। इसी बीच नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में दो जवान आ गए और घायल हो गए।

इस घटना की पुष्टि बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने की है। उन्होंने बताया कि आईईडी की चपेट में आकर दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट किया जा रहा है।

‘सलमान ने कॉकरोच तक नहीं मारा’ सलीम खान के इस बयान से भड़का बिश्नोई समाज; कहा…

पुलिस कर रही सर्च ऑपरेशन

पुलिस का छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। हाल ही में सुरक्षाबलों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 31 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में इलाके में नक्सली भी आईईडी लगा रहे हैं।

24 घंटे में 3 उड़ानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इस हफ्ते 35 से ज्यादा फर्जी कॉल्स दर्ज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग