Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बनाए गए मोर्ने मोर्केल, जय शाह ने किया एलान

Morne Morkel New Bowling Coach of Indian Team: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को बुधवार यानी 14 जुलाई को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।
Morne Morkel New Bowling Coach of Indian Team

Morne Morkel New Bowling Coach of Indian Team: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को बुधवार यानी 14 जुलाई को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। गौतम गंभीर को मुख्य कोच बनने के बाद मोर्केल को पारस म्हाम्ब्रे की जगह गेंदबाजी कोच बनाया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने मीडिया से कहा, “दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को टीम इंडिया का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।”

बता दें कि भारत और कर्नाटक के तेज गेंदबाज विनय कुमार भी म्हाम्ब्रे की जगह टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच बनने की दौड़ में थे, लेकिन मोर्केल ने बाजी मार ली। मोर्केल इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ गंभीर के साथ काम कर चुके हैं।

मोर्ने मोर्केल भारत के कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं। उन्हें जून 2023 में नियुक्त किया गया था। पिछले साल नवंबर में वनडे विश्व कप के समापन के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने के छह सप्ताह पहले पद छोड़ा।

39 वर्षीय मोर्केल दक्षिण अफ्रीका के स्टार पेस बॉलिंग लाइन-अप में सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ों में से एक थे। उन्होंने 86 टेस्ट मैच में 27.7 की औसत से 309 विकेट लिए।

वनडे प्रारूप में मोर्केल ने 117 मैच खेले और 25.3 की औसत से 188 विकेट लिए। खेल के सबसे छोटे प्रारूप यानी टी20 में उन्होंने 44 मैच खेले और 25.3 की औसत से 47 विकेट अपने नाम किए।

श्रीलंका के खिलाफ़ भारत की हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में गंभीर के कोचिंग स्टाफ़ में अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट सहायक कोच के रूप में शामिल थे। टी दिलीप को  फ़ील्डिंग कोच के रूप में बनाए रखा गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा