Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024 में किस टीम ने किसको बनाया कप्तान, पढ़िए पूरी खबर

IPL | CSK | RCB | MS DHONI | VIRAT KOHLI | SHRESHTH BHARAT

आईपीएल 2024 में कुल 6 टीमों ने अपने नए कप्तान चुने हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। इससे पहले हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान थे लेकिन अब गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। सबसे चौंकाने वाला फैसला चेन्नई के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने किया। उन्होंने CSK की कप्तानी छोड़कर ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बना दिया है। दिल्ली कैपिटल में वापसी कर रहे रिषभ पंत को अपनी टीम का कप्तान बनाया गया है। पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को नऐ कप्तान के रूप में चयनित किया है। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाए रखा है।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत

पंजाब किंग्स: शिखर धवन

आईपीएल 2024 में 13 खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। यह सभी खिलाड़ी अलग-अलग तरीके से चोटिल हुए हैं।  

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड पीठ की चोट के कारण बाहर हैं। इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय घुटने की चोट के कारण नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक एड़ी की चोट के कारण पूरे IPL से बाहर हैं। श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मैथिशा पथिराना पीठ की चोट के कारण कुछ शुरुआती मैंच नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम ज़म्पा उंगली में चोट लगी है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली घुटने में चोट होने से मैंच नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शॉन मार्श हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

CSK vs RCB:  ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग 11

RCB की टीम:- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत / सुयश प्रभुदेसाई, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कर्ण शर्मा।

CSK की टीम:- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरिल मिशेल, मोइन अली, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा