Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, कोलकाता को 8 विकेट से रौंदा

MATCH

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच IPL 2024 का 42वां मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स इलेवन ने टॉस जीतने के बाद KKR को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। अय्यर की कप्तानी में KKR टीम ने 5 मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं अगर पंजाब की बात करें तो टीम ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो मैच जीतने में सफल रही है। फिलहाल पंजाब टीम 4 अंक के साथ नौवें स्थान पर है।

पंजाब की ऐतिहासिक पारी

पंजाब की टीम ने महज दो विकेट खोकर आईपीएल इतिहास का सबसे सफल रन चेज कर लिया। प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई। प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेली। वह रन आउट हुए। जॉनी बेयस्टो ने 45 गेंदों में शानदार शतक लगाया। इसके साथ ही शशांक सिंह ने भी शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ दिया।

कोलकाता की पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 261 रन बनाए हैं। KKR की ओर से फिल सॉल्ट ने बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 75 रन बनाए। इसके अलावा सुनील नरेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स- फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क/दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, सुयश शर्मा।

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो/रिली रोसौव, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कैगिसो रबाडा, हर्षल पटेल।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार