Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

संदेशखाली में CBI की सर्चिंग, कई जगह मिला हथियार-गोला बारूद

CBI

बंगाल के संदेशखाली में CBI ने NSG कमांडोज के साथ सर्चिंग की। इस दौरान कई जगहों पर हथियार गोला बारूद मिला। दरअसल यहां 5 जनवरी को ED टीम पर हमला किया गया था। इसके बाद सीबीआई की टीम तहकीकात करने NSG कमांडो की टीम के साथ पहुंची। CBI की सर्चिंग में पांच टीमों के अलावा बंगाल पुलिस, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) समेत सेंट्रल फोर्स के जवान भी मौजूद रहे।

शाहजहां शेख के घर दबिश देने पहुंची थी ED

बीती 5 जनवरी को ED की टीम संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख के घर दबिश देने पहुंची थी। मामला राशन घोटाले से जुड़ा था, इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय की टीम शाहजहां के ठिकानों पर रेड करने पहुंची थी। उस वक्त हजारों की भीड़ में आए लोगों ने टीम पर हमला कर दिया, जिसमें ED के कई अधिकारी घायल हो गए थे।

CBI जांच पर बंगाल सरकार ने जताया था ऐतराज

मामला तूल पकड़ने के बाद इसकी जांच CBI से कराए जाने की सिफारिश की गई। इस पर बंगाल की ममता सरकार ने ऐतराज जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस पर आने वाली 29 अप्रैल को सुनवाई होनी है। हालांकि कलकत्ता हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल को ही संदेशखाली केस की जांच CBI को सौंप दी थी। कोर्ट ने आदेश में कहा कि, CBI कोर्ट की निगरानी में जांच करे और रिपोर्ट सौंपे। इस मामले की अगली सुनवाई 2 मई को होनी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही