Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MIvsLSG: अपना आखिरी मैच भी हारी मुंबई, लखनऊ ने 18 रनों से हराया

IPL 2024 में 67वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने इस मैच में मुंबई को 18 रनों से हरा दिया।
MIvsLSG | Mumbai Indians | Lucknow Super Giants | KL Rahul | Rohit Sharma

MIvsLSG: IPL 2024 में 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का यह आखिरी मुकाबला है। मुंबई यह मैच 18 रनों से हार गई। लखनऊ ने मुंबई को 215 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 196 रन बना सकी। लखनऊ की टीम यह मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरूआत बेहद शानदार रही। रोहित शर्मा और ब्रेविस ने टीम को तेज शुरूवात दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली और वर्ल्ड कप टी20 के पहले फॉर्म में वापसी की है। ब्रेविस ने भी 23 रनों की पारी खेली। दोनों ओपनरों के आउट होने के बाद कोई भी मुंबई का बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया। सूर्य कुमार यादव शून्य व हार्दिक पांड्या ने 16 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में आकर नमन धीर ने लखनऊ के गेंदबाजों से लोहा लिया लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके। नमन धीर ने टीम के लिए अर्धशतक लगाया। नमन ने 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए।

लखनऊ की तरफ से रवि बिश्नोई ने बढ़िया गेंदबाजी की। रवि ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 37 रन देकर 2 विकेट और नवीन उल हक ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 50 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं कुनाल और मोहसिन खान को एक-एक विकेट मिले।

मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शरूआत बेहद खराब रही। टीम के ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडिकल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तुषारा ने उन्हें आउट किया। टीम के लिए केएल राहुल और निकोलस पूरन ने शानदार पारी खेली। दोनों ने टीम के लिए अर्धशतक लगाए। केएल राहुल ने 41 गेंदों पर 55 रन व पूरन ने 29 गेंदों पर 75 रन बनाए। लखनऊ ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार