Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ में यूपी और एमपी के दो यात्रियों की हार्ट अटैक से हुई मौत

बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को धाम में दर्शन के लिए आए महेश कुमार (64) निवासी विकासनगर, चंदौसी उत्तर प्रदेश को दिल का दौरा पड़ गया...
Badrinath Dham | Chardham Yatra 2024 | Uttarakhand | Chardham Yatra

Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। यात्रा में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो, सीएम इसको लेकर लगातार अधिकारियों के साथ मीटिंग भी कर रहे हैं। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए यूपी और मध्य प्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।

बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को धाम में दर्शन के लिए आए महेश कुमार (64) निवासी विकासनगर, चंदौसी उत्तर प्रदेश को दिल का दौरा पड़ गया। महेश कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजन शव को अपने साथ लेकर लौट गए हैं।

वहीं, शुक्रवार को मोहन सिंह मौर्य ग्राम बछोड़ा जिला इन्दौर, मध्य प्रदेश निवासी ने 112 पर सूचना दी कि उनके मामा रामेश्वर( 85) का माणा गांव के पास स्वास्थ्य खराब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि दोनों श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हुई है।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। बीते दिनों बदरीनाथ धाम में भी एक यात्री की जान गई थी। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 15 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार