Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शाहरुख खान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें अब कैसी है एक्टर की हालत

शाहरुख खान की तबीयत नासाज है, सुपरस्टार को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 22 मई की सुबह एक्टर की तबीयत खराब हुई...
Shah Rukh Khan admitted to hospital know Dunki actor health update here in detail

Shah Rukh Khan Hospitalised: बॉलीवुड के किंग खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शाहरुख खान की तबीयत नासाज है, जिसकी वजह से सुपरस्टार को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, एक्टर डीहाइड्रेशन का शिकार हुए हैं।

गर्मी की वजह से बिगड़ी किंग खान की तबीयत

दरअसल, 21 मई को अहमदाबाद में कोलकता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया था। इस मुकाबले को किंग खान की टीम ने जीता और इसी के साथ फाइनल्स में अपनी जगह बना ली। अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए शाहरुख खान अहमदाबाद आए थे। ज्यादा गर्मी के कारण बादशाह के डीहाइड्रेशन हो गया।

डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

22 मई की सुबह ‘जवान’ एक्टर की तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती ,कराया गया। वहीं, अब किंग खान की तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है। हालांकि, शाहरुख को डॉक्टरों ने कुछ समय के लिए आराम करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- इस गंभीर बीमारी का शिकार हुईं शमिता शेट्टी, वीडियो शेयर कर महिलाओं को दी चेतावनी

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान हाल ही में फिल्म ‘डंकी’ में दिखाई दिए थे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉल्कबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में तापसी पन्नू भी अहम भूमिका में थीं। इसके अलावा बादशाह एटली कुमार की फिल्म जवान और स्पाई यूनिवर्स की फिल्म पठान में नजर आए थे। बता दें कि उनकी तीनों फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग