Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गृह मंत्रालय की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की मिली धमकी, MHA के अधिकारी को आया E-mail

home ministry building mail threatening up to blow delhi police said its fake

Delhi: गृह मंत्रालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को ये धमकी भरा मेल आया है। इसके बाद से सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि मेल करीब 3 बजे आया था, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मी ने पूरी बिल्डिंग को अच्छी तरह से चेक किया। हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने ई-मेल को फर्जी करार दिया।

नॉर्थ ब्लॉक के एक अधिकारी ने दी थी धमकी की जानकारी

मामले में जानकारी देते हुए दिल्ली के फायर अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों के साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम ने बिल्डिंग की जांच की। नॉर्थ ब्लॉक के एक अधिकारी ने धमकी भरा ईमेल प्राप्त होने के बाद DFS को कॉल किया था। हालांकि, गृह मंत्रालय की बिल्डिंग की तलाशी लेने के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- BSF जवान ने रेत में सेका पापड़, इस हाल में बॉर्डर पर डटे हैं जवान

150 से ज्यादा स्कूलों को उड़ाने की मिली थी धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले 1 मई को दिल्ली और नोएडा के करीब 150 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल आया था। हालांकि, जांच के बाद मेल फर्जी साबित हुआ था। पुलिस को जांच में पता चला था कि धमकी भरे मेल बुडापेस्ट से किए गए थे। पुलिस ने जब सभी स्कूलों की जांच की तो ये खुलासा हुआ था कि ये सारे मेल फेक हैं। वहीं, पुलिस ने बच्चों के परिजनों से ये गुजारिश भी की थी, कि वो परेशान न हो।

एयरपोर्ट को उड़ाने वाला ईमेल भी फेक

बता दें कि स्कूल के बाद देश के एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद जब पुलिस ने इसकी जांच की तो ये मेल भी पहले के ही तरह पूरी तरह से फर्जी निकला था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड