श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

‘थाला’ धोनी का पुराना अंदाज, ऐसा T20 रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय बने

MS dhoni IPL 2024

IPL 2024 MS Dhoni: भारत के महान क्रिकेटर एमएस धोनी संभावित तौर पर इस बार अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी है। ये सीजन धोनी के फैंस के लिए बहुत खास है। शायद इसके बाद धोनी फैंस को ‘गिफ्ट’ देने के लिए अगला सीजन नहीं खेल पाएंगे।

धोनी का कमाल

इसी बीच धोनी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो कोई भारतीय हासिल नहीं कर सका है। महेंद्र सिंह धोनी रविवार को टी20 क्रिकेट में 7,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए। 42 वर्षीय धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ इस उपलब्धि को हासिल किया।

पुराने रंग में दिखे एमएस

मैच के दौरान, धोनी अपने पुराने रंग में नजर आए। अंत में बल्लेबाजी करने आए धोनी ने मात्र 16 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 231.25 की स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए। हालांकि चेन्नई ये मैच हार गई। लेकिन जिस तरह से धोनी ने आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की गेंदों पर 20 रन ठोके वह देखकर फैंस काफी खुश थे।

धोनी का बड़ा रिकॉर्ड

एक  विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में, धोनी ने अब तक कुल 7,036 रन बनाए हैं। उन्होंने 380 टी20 मैचों में 38.06 की औसत से 28 अर्धशतकों के साथ कुल 7,308 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन है और उनका स्ट्राइक रेट 134.78 है।

दुनिया में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के नाम है, जिन्होंने विकेटकीपर के रूप में 8,578 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर, डी कॉक ने 329 टी20 मैचों में 32.10 की औसत और 137 से अधिक के स्ट्राइक रेट से छह शतक और 59 अर्धशतकों के साथ 9,407 रन बनाए हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेविड वॉर्नर (35 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के लगाकर 52 रन) और पृथ्वी शॉ (27 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 43 रन) ने 93 रन की शानदार शुरुआत की। बीच में डीसी थोड़ी शांत रही लेकिन अंत में ऋषभ पंत (32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के, 51 रन) ने कुछ तेज रन बनाकर टीम को 20 ओवरों में 191/5 के स्कोर तक पहुंचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मथीशा पथिराना(3/31) सबसे सफल गेंदबाज रहे।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, खलील अहमद (2/21) और मुकेश कुमार (3/21) ने अपनी लाइन और लेंथ से चेन्नई के बल्लेबाजों को परेशान किया जिससे चेन्नई 10.2 ओवरों में 75/3 पर सिमट गई थी। अजिंक्य रहाणे (30 गेंदों पर 45 रन), डेरिल मिशेल (26 गेंदों पर 34 रन) और एमएस धोनी (16 गेंदों पर 37* रन) ने प्रयास किया लेकिन दिल्ली ने चेन्नई को 171/6 पर रोककर 20 रन से जीत हासिल कर ली। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी