श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

IPL 2024:  माही ने फिर मारा, महज 9 गेंदों में भर दिया इकाना में नया जोश

ipl 2024 ms dhoni

IPL 2024 LSG vs CSK: एक बार धोनी ने दिखाया कि वे इस उम्र में भी थके नहीं। उनके बल्ले से प्रचंड अंदाज अभी रुका नहीं। छक्कों की गूंज अब भी वैसी ही सिहरन पैदा करती है। माही की एंट्री हर बार धड़कने बढ़ा देती है। महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में कुछ ऐसी ही बल्लेबाज की झलकियां बिखेरी।

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मुकाबले के दौरान धोनी ने 9 गेंदों पर 28 रन बना दिए। इसमें तीन चौके और दो छक्के लगे। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 40 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेली और सीएसके ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।

इस मैच में टॉस हारने के बाद बैटिंग करने आई चेन्नई की टीम के लिए ओपनर अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर 36 और मोइन अली ने 20 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी ने निश्चित तौर पर अंत में जबरदस्त तरीके से येलो आर्मी के रन रेट में इजाफा किया।

CSK के बल्लेबाजों पर एक नजर-

अजिंक्य रहाणे: 36 (5 चौके, 1 छक्का)
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान): 17 (1 चौका)
रवींद्र जडेजा: 57* (5 चौके, 1 छक्का)
शिवम दुबे: 3
मोइन अली: 30 (3 छक्के)
एमएस धोनी (विकेटकीपर): 28* (3 चौके, 2 छक्के)

गेंदबाजी की बात करें तो क्रुणाल पांड्या ने 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। बाकी कोई गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका। हालांकि मार्कस स्टोइनिस ने अपने 2 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लेकर प्रभावित किया। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी