श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

डिकॉक, पूरन की पारी के दम पर LSG ने RCB को दिया चुनौतीपूर्ण स्कोर

IPL 2024 RCB vs LSG

IPL RCB vs LSG: आईपीएल 2024 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 182 रनों का टारगेट दिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

लखनऊ के लिए केएल राहुल की बतौर कप्तान वापसी हुई और उन्होंने 14 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया। राहुल ने एक भी चौका नहीं लगाया लेकीन दो छक्के लगाए। नंबर तीन पर देवदत्त पड्डीकल भी 6 ही रन बना पाए। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल की अच्छी गेंदबाजी भी देखने को मिली जिन्होंने राहुल के बाद मार्कस स्टोइनिस को भी आउट किया। स्टोइनिस ने 15 गेंदों पर 24 रनों की तेज पारी खेली।

एलएसजी के दिग्गज कीपर और धुरंधर ओपनर क्विंटन डिकॉक ने एक छोर को संभालने का जिम्मा लिया था। उन्होंने अंत में निकोलस पूरन के साथ तेज रन बनाए। डिकॉक ने 56 गेंदों पर 81 रनों का योगदान दिया और उनको रीस टॉपले ने मयंक डागर के हाथों कैच आउट कराया। निकोलस पूरन अंत तक नाबाद रहे उन्होंने 5 छक्के लगाते हुए 21 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी में लगातार प्रभावित कर रहे ग्लेन मैक्सवेल इस बार भी ट्रंप कार्ड साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में मात्र 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। यश दयाल ने भी चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया। सिराज फिर से बहुत महंगे साबित हुए और उनके कोटे से 47 रन गए। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य