Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ED ने दर्ज किया महुआ मोइत्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Mahua Moitra ED case

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार यह वह दूसरा मामला है जिसे ईडी ने अब तक मोइत्रा के खिलाफ दर्ज किया है। पहला मामला विदेशी मुद्रा उल्लंघन से जुड़ा है। इस मामले के तहत ईडी ने मोइत्रा को तीन समन जारी किए थे।

मोइत्रा अब तक जांचकर्ताओं के सामने नहीं आई हैं। ईडी का ये कदम उसके बाद आया, जब सीबीआई ने लोकपाल के दिशानिर्देश के आधार पर मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मोइत्रा के खिलाफ भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आरोप लगाए थे। इन आरोपों की गहन जांच के बाद लोकपाल ने सीबीआई को 6 महीने में मोइत्रा के खिलाफ सबूत पेश करने के निर्देश दिए थे।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। दुबे का आरोप था कि मोइत्रा ने दुबई के कारोबारी दर्शन हिरानांदानी से रिश्वत के तौर पर नकदी और उपहार लेकर लोकसभा में सवाल पूछे थे। दुबे ने मोइत्रा पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने और रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया था। इन सब चीजों के चलते मोइत्रा को लोकसभा ने पहले ही दिसंबर में निकाल दिया था। पूर्व सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में अपने निकाले जाने का विरोध किया था।

मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में फिर से चुनाव में शामिल होने जा रही हैं। मोइत्रा ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडानी समूह के सौदों पर सवाल उठाए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग