Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हार्दिक पांड्या को पब्लिक के गुस्से से बचा पाएंगे रोहित शर्मा?

IPL 2024 will rohit sharma supports hardik pandya

IPL 2024 Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बड़ी ही मुश्किल चुनौती का सामना कर रहे हैं। हार्दिक रोहित शर्मा की जगह पर कप्तान बनाए गए हैं और उन्हें इसके लिए पब्लिक के व्यापक विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अभी तक दो मैच खेले हैं और हार्दिक के लिए रोहित की विरासत को संभालना आसान नहीं लग रहा है।

रोहित की जगह भरना हार्दिक के लिए मुश्किल

मुंबई इंडियंस की टीम का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है और यहां पर भी नए कप्तान के लिए परिस्थितियां आसान नहीं होने जा रही हैं। असल में जब आईपीएल 2024 से पहले जब मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान नियुक्त किया था तो यह फैसला फैंस के गले नहीं उतरा था। यहां तक की रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने भी टीम के हेड कोच मार्क बाउचर की बात का सोशल मीडिया पर विरोध किया था।

रोहित खुद सामने आएंगे?

हार्दिक एक खिलाड़ी के तौर पर भी कितने भी प्रोफेशनल हों लेकिन पब्लिक के बर्ताव का कहीं ना कहीं एक नकारात्मक मानसिक असर पड़ता ही है। पब्लिक अभी भी रोहित को कप्तान के तौर पर देखती है। रोहित ने एमआई को 5 बार ट्रॉफी जिताई है। अब सवाल ये है कि रोहित शर्मा खुद सामने आकर हार्दिक को सपोर्ट करेंगे? क्या रोहित पब्लिक को मुंबई इंडियंस के नए कप्तान का साथ देने की अपील करेंगे?

विराट कोहली कर चुके हैं ऐसा

माना की रोहित खुद भी कप्तानी से हटकर सहज नहीं थे लेकिन अब जो सच्चाई है वह यही है कि फ्रेंचाइजी आगे की ओर देख रही है। दूसरे, रोहित हार्दिक से बहुत सीनियर और बड़े कद के खिलाड़ी हैं। उनकी बात का गंभीर असर फैंस पर पड़ सकता है। क्रिकेट की दुनिया में ऐसा मामला खुद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने स्थापित किया था।

https://twitter.com/DankShubhum/status/1774697894270103825?s=20

विराट कोहली स्टीव स्मिथ को भी पब्लिक के गुस्से से बचा चुके हैं। स्मिथ जब बॉल टेंपरिंग कांड के बाद वर्ल्ड कप 2019 खेल रहे थे तो पब्लिक उनको ट्रोल कर रही थी। तब भारत- विराट कोहली ने पब्लिक से साफ तौर पर अपील की थी कि टीम स्मिथ की ओर के लिए इतनी टिप्पणियां ना की जाए विराट कोहली ने आईपीएल के दौरान भी एक ऐसा ही उदाहरण पेश किया था आईपीएल 2023 में उनका झगड़ा अफगानिस्तान के युवा पेसर नवीन उल हक से हुआ था। इसके बाद जब पब्लिक ने नवीन की हुटिंग की तो कोहली ही सामने आए। उन्होंने फिर से पब्लिक से ऐसा ना करने की अपील की।

अब ये जिम्मेदारी रोहित शर्मा के ऊपर है। क्या हिटमैन ऐसा करेंगे, ये देखने वाली बात होगी। एमआई का अगला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही है। यहां रोहित लोकल बॉय हैं और किसी किवदंती से कम नहीं। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार