Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केजरीवाल ने ऐसा क्या कहा? सुनकर चौके आतिशी और सौरभ भारद्वाज

arvind kejriwal | aap | ed | saurbh bhardwaj | atishi marlena | shreshth bharat

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पिछली सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने ईडी की रिमांड पर भेजा था। कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान ईडी ने कुछ चौंकाने वाले दावे किए।  ईडी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी विजय नायर के बयान को दिखाने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर मुझे नहीं, बल्कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट देते थे। उनका विजय नायर से कम जुड़ाव था।

ईडी के सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रहे केजरीवाल

ईडी ने कोर्ट से कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच में हमारा सहयोग नहीं कर रहे हैं और वह सवालों का घुमा-फिराकर जवाब दे रहे हैं। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल से इस मामले के आरोपी विजय नायर को लेकर सवाल पूछे तो उन्होंने इस बारे में कहा कि मेरा उससे कोई संबंध नहीं है।

कोर्ट में ईडी की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने आतिशी और सौरभ का नाम लिया तो दोनों एकदम चौक गए। ईडी ने कहा कि खुद विजय कह चुका है कि उसने एक कैबिनेट मंत्री के आवास पर रहकर आबकारी नीति बनाई थी। सीएम कैंप से वह काम करता था। ईडी के इसके बारे में सीएम अरविंद केजरीवाल पूछा तो वह इस बात पर गोल-मोल जवाब दे रहे हैं और कह रहे हैं कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है कि कैंप ऑफिस में कौन काम करता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग