Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली कैपिटल्स ने घोषित किया हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट, कौन है ये नया पेसर?

wizaad Williams delhi capitals

IPL 2024 Delhi Capitals: आईपीएल 2024 में चुनौतियों से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हैरी ब्रूक का रिप्लेसमेंट घोषित कर दिया है। ब्रूक का बाहर होना डीसी के लिए एक झटकेदार खबर थी। इंग्लैंड के धुआंधार बल्लेबाज ने अपनी दादी की मृत्यु के बाद खुद को आईपीएल के इस सीजन से बाहर कर लिया था।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए सीजन बहुत खास नहीं रहा है। हालांकि ऋषभ पंत की एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर वापसी सराहनीय है लेकिन ये टीम 5 में से चार मैच हार चुकी है। उनको ताजा मुकाबले में भी हार का सामना करना है। डीसी ने अब ब्रूक के स्थान पर लिजाड विलियमसन को शामिल किया है।

लिजाद विलियम्स कौन हैं?

लिजाद विलियम्स  एक प्रोटियाज पेसर हैं। उनको बेस प्राइज 50 लाख रुपए पर लिया गया है। खास बात ये है कि ये उनका पहला आईपीएल अनुभव होगा। दिल्ली के पेस डिपार्टमेंट में एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, जे रिचर्डसन और मुकेश कुमार जैसे पेसर मौजूद हैं। इस टीम के पास पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर मिशेल मार्श और सुमित कुमार भी शामिल हैं।

कैपिटल्स की टीम के पास लुंगी एनगिडी भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने लोअर बैक की चोट से रिकवरी के चलते अपना नाम वापस ले लिया था। टीम के नए गेंदबाज विलियम्स का टी20 रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने 83 टी20 मैचों में 106 विकेट लिए हैं। उनका बॉलिंग एवरेज 19.76 का रहा है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए अप्रैल 2022 में डेब्यू किया था और दो टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने चार वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं।

DC के लिए समय पर हुई ये एंट्री

विलियमस 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भाग भी लिया था। उन्होंने एसए20 में भी जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 15 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथा स्थान पाया था।

फिलहाल इस गेंदबाज की दिल्ली कैपिटल्स ,को जरूरत है क्योंकि मिशेल मार्श को भी उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट ने एक सप्ताह के लिए बाहर कर दिया है। कैपिटल्स की टीम इस समय अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर