Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024: चेपॉक में CSK की बढ़िया बॉलिंग, KKR को 137 रनों पर समेटा

IPL 2024: CSK vs KKR

IPL 2024 CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने चेपॉक के मैदान पर बढ़िया गेंदबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 137 रनों पर समेट दिया। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। इसके जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 137 ही रन बना पाई।

पहली ही गेंद पर मिला विकेट

सीएसके को पहली ही गेंद पर तब सफलता मिली जब फिलिप सॉल्ट ने तुषार देशपांडे की गेंद पर रवींद्र जडेजा को कैच थमा दिया। इसके बाद दो इनफॉर्म बल्लेबाजों सुनील नरेन और अंगक्रिश रघुवंशी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि रवींद्र जडेजा ने टॉप लेवल की गेंदबाजी करते हुए दोनों को आउट कर दिया गया।

सुनील नरेन ने 27 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। अंगक्रिश रघुवंशी ने 18 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। जडेजा ने इसके बाद वेंकटेश अय्यर को भी तीन रनों पर चलता कर दिया।

इसके बाद तुषार देशपांडे ने भी रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल जैसे बड़े हिटर के विकेट लेकर सीएसके के लिए अपने तीन विकेट पूरे किए। रिंकू ने 14 गेंदों पर संघर्ष करते हुए 9 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसेल भी इस पिच पर 10 गेंदों पर 10 ही रन बना पाए।

रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे को मिले 3-3 विकेट

अंत में कप्तान श्रेयस अय्यर भी 32 गेंदों पर 34 रनों की अच्छी पारी खेलकर मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बने। इस गेंदबाज ने मिशेल स्टार्क को भी जीरो पर आउट किया। इस तरह से सीएसके की गेंदबाजी मैच पर हावी रही जहां तुषार और जडेजा ने तीन व मुस्तफिजुर रहमान ने दो विकेट लिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब