Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IPL 2024: CSK और चेपॉक ने फिर लगाया KKR की ओपनिंग जोड़ी पर ग्रहण

ipl kkr vs csk

IPL 2024 CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के मैच नंबर 22 में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हो रहा है। यह मुकाबला चेन्नई में एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है जो सीएसके का गढ़ माना जाता है। चेन्नई की टीम दो मैचों में दो हार हासिल कर चुकी है ऐसे में उनके लिए जीत अहम है।

चेन्नई, चेपॉक और केकेआर के ओपनर

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसके ओपनर फिल साल्ट पहली ही गेंद पर चलते बने। उनका विकेट तुषार देशपांडे ने लिया। तुषार ने इस बल्लेबाज रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। केकेआर के बल्लेबाजों को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेलना बिल्कुल नहीं पा रहा है। अगर आप पिछले पांच मैचों के आंकड़े उठाकर देखेंगे तो कोलकाता नाइट राइडर्स की ओपनिंग बहुत खराब रही है।

पिछले पांच आईपीएल मुकाबलों में, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ चेपॉक में खेले, तो उनके सलामी बल्लेबाजों की साझेदारी का प्रदर्शन कुछ ऐसा रहा है:

पहला मैच: 1 रन (2 गेंद)
दूसरा मैच: 19 रन (9 गेंद)
तीसरा मैच: 6 रन (6 गेंद)
चौथा मैच: 4 रन (6 गेंद)
पांचवां मैच: 0 रन (1 गेंद) – (आज का मैच)

आप देख सकते हैं, पिछले प्रदर्शनों में KKR के सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन चेपॉक में सीएसके खिलाफ दयनीय ही रहा है। उन्होंने एक मैच में सर्वोच्च स्कोर के तौर पर 19 रन बनाए, जबकि अन्य मैचों में वे जल्दी आउट हो गए।

KKR और CSK की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षाना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार