Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘लोगों का मसाला छिन गया’, गंभीर के गले लगने के बाद कोहली ने तोड़ी चुप्पी

Virat Kohli and Gautam Gambhir

IPL 2024 Virat Kohli: आईपीएल 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच की तल्खियां आईपीएल 2024 में समाप्त हो गई। इस बात से फैंस को खुशी ही होनी चाहिए लेकिन एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जिसके लिए वह मसाला खत्म हो गया है जो उनको एंटरटेन करता था। ये विचार विराट कोहली के हैं जो उन्होंने तब प्रदर्शित किए जब उनसे गंभीर के साथ पैचअप के बारे में पूछा गया।

बड़ी चर्चित हुई थी ये लड़ाई

कोहली आरसीबी के बल्लेबाज हैं और गंभीर केकेआर के मेंटर की भूमिका में हैं। गंभीर पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे। तब चिन्नास्वामी में एक मैच के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच गर्मागर्म बहस हो गई थी। इस मैच में कोहली सुपरजायंट्स के कई खिलाड़ियों पर फब्तियां कस रहे थे। इस पर गंभीर ने ऐतराज जताया था और अपने खिलाड़ियों के लिए कोहली से भिड़ गए थे।

लोगों को मेरे बर्ताव से निराशा है- कोहली

लेकिन इस बार आरसीबी और केकेआर के बीच के मैच के दौरान गंभीर और कोहली गले मिले। दोनों में कुछ बातचीत भी हुई। इस पर कोहली ने उस लोगों पर चुटकी ली है जो नेगेटिव चीजों पर फोकस करके उनको मसाले के तौर पर लेते हैं।

कोहली ने कहा, लोगों को मेरे बर्ताव से निराशा है। मैंने नवीन को गले लगाया और उस दिन गौतम गंभीर भाई भी मेरे गले मिले। तो उन लोगों के लिए उनका मसाला छिन गया।

https://twitter.com/ayriick_/status/1778332695913017396

आईपीएल 2024 में जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) संघर्ष कर रही है, वहीं विराट कोहली अकेले मैदान पर धमाल मचा रहे हैं। इस सीजन में कोहली 316 रन बनाकर ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज) अपने नाम किए हुए हैं।

आईपीएल 2024 में टॉप फॉर्म में कोहली

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हुए मैच में कोहली ने 83 रन बनाए और नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने गंभीर के साथ गले मिले, लेकिन केकेआर ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। अब RCB का सामना 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) से होना है। यह देखना होगा कि क्या कोहली का बल्ला MI के खिलाफ भी गरजता है और क्या RCB जीत की राह पर लौट पाती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड