श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

IND vs SL First T20 Match: श्रीलंका ने जीता टॉस, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी

IND vs SL First T20 Match: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
IND vs SL First T20 Match

IND vs SL First T20 Match: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की प्लेइंग इलेवन में खलील अहमद और संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया। टीम ने रियान पराग पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

IND vs SL First T20 Match को फ्री में कहां देखें?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसका प्रसारण सोनी टीवी नेटवर्क (Sony LIV, Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 1 HD, Sony Sports Ten 5 और Sony Sports Ten 5 HD) पर किया जाएगा। आप इसे फ्री में जियो टीवी (Jio TV) पर देख सकते हैं।

IND vs SL First T20 Match: भारत ने 29 में से 19 मैचों में दर्ज की जीत

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं, जिसमें से भारत को 19 में जीत और 9 में मिली है। वहीं, एक मैच रद्द हो गया था। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद यह भारतीय टीम की दूसरी सीरीज है। पहली सीरीज में भारत ने जिम्बाब्वे को 4-1 से हराया था।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चरित असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी