Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

काशी में एल्विश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर, जानिए क्या है मामला

Posters Against Elvish Yadav: यूट्यूबर की तस्वीर सामने आने के बाद काशी के गंगा किनारे स्थित घाटों पर उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। उन्हें सांपों के जहर का सौदागर बताया गया है और साथ ही उन्हें VIP दर्शन कराने को लेकर जांच की मांग की गई है।
Posters against Elvish Yadav

Posters Against Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए थे। एल्विश ने मंदिर के रेड जोन में फोटो भी खिंचवाई थी, जिसको लेकर विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, रेड जोन में फोन या फिर कैमरा ले जाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में यूट्यूबर की तस्वीर सामने आने के बाद काशी के गंगा किनारे स्थित घाटों पर उनके खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। उन्हें सांपों के जहर का सौदागर बताया गया है और साथ ही उन्हें VIP दर्शन कराने को लेकर जांच की मांग की गई है।

एल्विश यादव के खिलाफ लगाए पोस्टर

एल्विश यादव के खिलाफ लगाए गए पोस्टर में लिखा है कि ‘भोलेनाथ को सांप पसंद हैं, सांपों के जहर का सौदागर नहीं। एल्विश यादव को हमारे आराध्य काशी विश्वनाथ धाम में VIP ट्रीटमेंट की जांच कर कार्रवाई की जाए।’ वहीं, पोस्ट लगाने वाले लोगों का कहना है कि ‘बाबा विश्वनाथ की नगरी में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बाबा के दर्शन करने के लिए लोग लाइन में लगते हैं। लेकिन, सांपों के जहर के सौदागर एल्विश यादव को VIP ट्रीटमेंट देकर मंदिर में दर्शन कराए गए। वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया और उस पर सांपों के जहर का सौदा करने का आरोप है।’

Paris Olympic 2024: चीन ने 10 मीटर राइफल मिक्सड में जीता पहला गोल्ड मेडल

जानें पूरा मामला

दरअसल, यूट्यूबर एल्विश यादव गुरुवार को दर्शन – पूजन के लिए बाबा विश्वनाथ धाम वाराणसी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और मंदिर परिसर में एक फोटो खिंचवाई। अब इस फोटो को लेकर बवाल शुरू हो गया। एल्विश की काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के इस तस्वीर के खिलाफ अधिवक्ताओं ने वाराणसी के संयुक्त पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की। उन्होंने इस मामले में तत्काल पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल का इस्तेमाल करना और तस्वीर खींचना गलत है। इस शिकायत के बाद ज्वाइंट सीपी वाराणसी ने तत्काल मामले में जांच के निर्देश दे दिए।

Paris Olympics 2024:10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं मनु भाकर, दिलवाएंगी सोना

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग