Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देश का सबसे प्रदूषित शहर है UP का मुजफ्फरनगर, बनाया रिकॉर्ड

दिल्ली और मुंबई को पीछे छोड़ते हुए यूपी के शहरों का AQI तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में यूपी के कई शहरों में अत्यधिक खराब हवा का संकट मंडरा रहा है...
Most Polluted City

Most Polluted City: देश में प्रदूषित हवा वाले शहरों में भारी इजाफा हुआ है। मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर सबसे प्रदूषित शहर रिकॉर्ड किया गया है। हवा सांस लेने लायक नहीं रही। बुधवार रात को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 346 रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, 297 AQI के साथ हापुड़ दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। ये दोनों शहर प्रदूषित हवा में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा, पड़ोसी जिलों में प्रदूषित हवा के कारण मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में भी हवा खराब होती जा रही है। गाजियाबाद का AQI 200, नोएडा का AQI 162 और मेरठ का AQI 160 दर्ज किया गया।

दिल्ली और मुंबई को पीछे छोड़ते हुए यूपी के शहरों का AQI तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में यूपी के कई शहरों में अत्यधिक खराब हवा का संकट मंडरा रहा है। हवा की धीमी रफ्तार और तापमान में गिरावट प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा सकती है।

आगरा में सड़कों पर पानी का छिड़काव

आगरा में प्रदूषण को कम करने और धूल के कणों को हवा में उड़ने से रोकने के लिए नगर निगम सड़कों पर पानी का छिड़काव करा रहा है। स्प्रिंगलर से शहर की सड़कों और पौधों पर पानी की बौछारें मारी जा रही हैं। बुधवार को यहां का AQI 149 रिकॉर्ड किया गया (Most Polluted City)।

आइए जानते हैं GRAP के 4 स्टेज के बारे में…

  • एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अगर 201 से 300 के बीच होगा तो उसमें GRAP के पहले चरण को लागू किया जाता है।
  • एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 301 से 400 के बीच होगा तो GRAP के दूसरे चरण को लागू किया जाता है।
  • एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 401 से 450 के बीच होगी तो तीसरे चरण को लागू किया जाता है।
  • एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 से ज्यादा हुआ तो यह बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया जाता है।

नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की शपथ, ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

GRAP के चरण 4 में सबसे गंभीर प्रतिबंध लागू होते हैं। इस चरण में ये प्रतिबंध लागू होते हैं: 

  • सिर्फ़ आवश्यक वस्तुओं वाले और सीएनजी वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होती है।
  • दिल्ली के अलावा बाहर रजिस्टर्ड एलसीवी वाहनों को छोड़कर, बाकी सभी वाहनों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होती।
  • सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी जाती है।
  • सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करने के निर्देश दिए जाते हैं।
  • छठी से नौवीं कक्षा और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर स्विच किया जाता है।
  • राज्य सरकारों को घर से काम करने की व्यवस्था लागू करने का अधिकार मिलता है।

प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए गाइडलाइन

  • डायबिटीज और एचआईवी के मरीजों को खास सावधानी रखनी चाहिए।
  • बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल भेजें।
  • बुजुर्ग, सांस और दिल के रोगी भी मास्क लगाकर बाहर निकले।
  • सुबह जल्दी और देर शाम बाहर निकलने से बचें।
  • ब्रीदिंग व्यायाम करते रहें।
  • धूल और धुएं वाली जगह पर जाने से बचें।

चंपई सोरेन ने झारखंड के युवाओं को लिखा पत्र, कर डाला यह बड़ा वादा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड