श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, इस टीम से होगा खिताबी मुकाबला

Asian Hockey Champions Trophy 2024: एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।
INDIAN hockey TEAM

Asian Hockey Champions Trophy 2024: एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 करारी शिकस्त दी है। वहीं भारतीय टीम का खिताबी मुक़ाबला पाकिस्तान को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली मेजबान टीम चीन से होगा।
दूसरे सेमीफाइनल में भारत की ओर से उत्तम सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। वहीं, दक्षिण कोरिया की ओर से यांग जिहुन ने एकमात्र गोल किया। दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर भारत ने टूर्नामेंट में अपने विजयी अभियान को जारी रखा है।

भारत ने की तेज शुरुआत

भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की, भारत ने कोरिया पर लगातार दवाब बनाए रखा, लेकिन कोरिया के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन ज़्यादा देर तक भारतीय खिलाड़ियों को नहीं झेल सके और 13वें मिनट में भारत के स्टार खिलाड़ी उत्तम सिंह ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

हाफ टाइम तक भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना शानदार खेल जारी रखा। 19वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल में तब्दील किया। कप्तान के शानदार गोल की बदौलत भारत ने हाफ टाइम तक 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली।

तीसरा क्वार्टर में भी बढ़त रही बरकरार

दोनों टीमों के बीच इस क्वार्टर में कांटे की टक्कर देखने को मिली। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में शानदार फील्ड गोल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी, लेकिन इसके अगले ही मिनट में कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर यांग जिहुन ने शानदार गोल दागकर बढ़त को 3-1 कर दिया। कोरियाई गोलकीपर को येलो कार्ड के साथ भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसपर भारत के ‘सरपंच’ हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल कर भारत को 4-1 से आगे कर दिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत की भिड़ंत चीन से होगी। चीन इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार जगह बनाई है।

श्रीलंका के Dunith Wellalage चुने गए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम