Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Stree 2 के कोरियोग्राफर पर मारपीट और यौन शोषण का लगा आरोप, FIR दर्ज

ani Master: मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा, जिन्हें आम तौर पर जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है, पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में एक 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
Jani Master

Jani Master: मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा, जिन्हें आम तौर पर जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है, पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं। हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में एक 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर ने कई बार उनके साथ यौन शोषण किया है।

गौरतलब है कि जानी मास्टर हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘स्त्री 2’ के गीत ‘आई नई’ को कोरियोग्राफ करने के लिए चर्चा में रहे थे।

महिला कोरियोग्राफर के साथ मारपीट का आरोप

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर एक 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और बताया है कि वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ काम कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि एक आउटडोर शूटिंग के दौरान जानी मास्टर ने उसके साथ मारपीट की।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक जीरो एफआईआर दर्ज की है और मामले को आगे की जांच के लिए नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है।

गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज (Jani Master)

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगे आरोपों में नया मोड़ आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके खिलाफ बलात्कार, आपराधिक धमकी और जानबूझकर चोट पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तेलंगाना की महिला सुरक्षा शाखा की महानिदेशक शिखा गोयल ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।हालांकि, जानी मास्टर ने इन गंभीर आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

‘स्त्री 2’ के गाने को किया था कोरियोग्राफ

बॉलीवुड में जानी मास्टर ने अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने ‘जय हो’ फिल्म के गाने ‘फोटोकॉपी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (टाइटल ट्रैक), ‘लाल पीली अंखियां’ और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ और ‘आई नई’ को कोरियोग्राफ किया है।

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ का होगा आगाज, ट्रेलर जारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा