श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

भारत ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

India Vs Sri Lanka ODI Series: भारत के नाम वनडे सीरीज में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। भारत ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने अधिकतम 3 मैचों की सीरीज में स्पिनरों के सामने 27 विकेट खोए।
India Vs Sri Lanka ODI Series

India Vs Sri Lanka ODI Series: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम की। मेजबान टीम ने आखिरी वनडे में 110 रनों से जीत दर्ज की। यह उसकी 1997 के बाद भारत के खिलाफ पहली सीरीज जीत है। इस पूरी श्रृंखला के दौरान भारतीय बल्लेबाज स्पिनरों के सामने बेबस नजर आए। उनके सामने भारतीय सूरमा बुरी तरह फ्लॉप रहे।

स्पिनरों ने चटकाए 27 विकेट

श्रीलंका के स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों पर किस कदर हावी रहे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि  30 विकेटों में से 27 विकेट अकेले स्पिनरों ने लिए हैं।

भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत के नाम वनडे सीरीज में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। भारत ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने अधिकतम 3 मैचों की सीरीज में स्पिनरों के सामने 27 विकेट खोए।

Dunith Wellalage के नाम खास रिकॉर्ड

श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेल्लालगे के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वे पहले स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ एक से अधिक बार 5 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2023 में 40 रन देकर 5 विकेट, जबकि 2024 में  27 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

एक ODI में स्पिनरों द्वारा भारत के खिलाफ लिए सबसे ज्यादा विकेट

10 बनाम श्रीलंका 2023

9 बनाम श्रीलंका 1997

9 बनाम श्रीलंका (पहला वनडे)

9 बनाम श्रीलंका (दूसरा वनडे)

9 बनाम श्रीलंका (तीसरा वनडे)


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी