Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सामंथा से अलग होने के बाद दूसरी शादी करने जा रहे नागा चैतन्य, इस एक्ट्रेस से की सगाई

नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला के साथ सगाई कर ली है। सामंथा से अलग होने के बाद, चैतन्य और शोभिता काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे...
Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engagement nagarjuna akkineni share pictures on

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engagement: टॉलीवुड के चर्चित अभिनेता नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला के साथ सगाई कर ली है। सामंथा से अलग होने के बाद, चैतन्य और शोभिता काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने हाल ही में एक निजी समारोह में सगाई की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। चैतन्य के पिता नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर इस कपल की पहली तस्वीर साझा की है।

नागा चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से की सगाई

टॉलीवुड के सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला (Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala Engagement) की सगाई की खबर को सोशल मीडिया पर साझा कर सभी को चौंका दिया है। नागार्जुन ने दोनों की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। शोभिता पीच और गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

नागार्जुन ने शेयर किया पोस्ट

वहीं, चैतन्य व्हाइट कुर्ता पायजामा में काफी हैंडसम लग रहे हैं। नागार्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, “हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धूलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।” उन्होंने दोनों को ढेर सारी बधाइयां दी हैं और उनके सुखी जीवन की कामना की है।

यह भी पढ़ें- इन हसीनाओं ने पार की बोल्डनेस की हदें, दिए एक से बढ़कर एक हॉट सीन

बता दें कि नागा चैतन्य ने साल 2017 में सामंथा रूथ प्रभु से शादी रचाई थी। हालांकि, चार साल बाद ही दोनों का 2 अक्टूबर 2021 में तलाक हो गया था। वहीं, अब नागा चैतन्य की शोभिता संग दूसरी बार शादी करने वाले हैं। नागा और शोभिता की लव-स्टोरी का बात करें तो दोनों के डेटिंग रुमर्स की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब दोनों पहली बार हैदराबाद में साथ में नजर आए थे। इस दौरान शोभिता अपनी फिल्म ‘मेजर’ का प्रमोशन कर रही थीं। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग