Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत को मिली Asia Cup 2025 की मेजबानी, क्या खेलने आएगा पाकिस्तान?

भारत को अगले साल यानी 2025 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी मिल गई है। यह टूर्नामेंट 35 साल बाद भारत में खेला जाएगा। पिछली बार 1990-91 में...
Asia cup 2025| SHRESHTH BHARAT

Asia Cup 2025: भारत को अगले साल यानी 2025 में होने वाले एशिया कप की मेजबानी मिल गई है। यह टूर्नामेंट 35 साल बाद भारत में खेला जाएगा। पिछली बार 1990-91 में भारत में एशिया कप खेला गया था। कहा जा रहा है कि 2025 का एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। हालांकि, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान शामिल होगा या नहीं, यह बड़ा सवाल है।

दरअसल, पिछली बार 2023 में पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मिली थी, लेकिन भारत के इनकार करने के बाद इसे हाइब्रिड मॉडल के तहत आयोजित किया गया था। भारत ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।

Asia Cup 2025 में होंगे 13 मैच

बता दें कि 2027 में एशिया कप बांग्लादेश में होगा यह वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के मुताबिक, एशिया कप में 13-13 मैच होंगे। दोनों सीजन में 6-6 टीमें शामिल होंगी। पांच टीमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान होंगी, जबकि छठी टीम का फैसला क्वालीफाइंग राउंड से तय होगा।

Asia Cup 2025: भारत ने आठ बार जीता एशिया कप

बता दें कि एशिया कप में भारत की बादशाहत देखने को मिली है। उसने आठ बार 1990-91, 1995, 2010,2016,2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब जीता है। वहीं, श्रीलंका ने 6 बार, जबकि पाकिस्तान ने दो बार यह खिताब जीता है।

लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत, जुलियन कारागी को 21-19 और 21-14 से हराया

2026 में होगा महिला टी-20 एशिया कप

हाल ही में श्रीलंका में महिला टी-20 एशिया कप खेला गया था। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीता। अगला एशिया कप 2026 में खेला जाएगा। इसमें कुल 15 मैच होंगे। हालांकि, यह कहां होगा इसका अभी फैसला नहीं हुआ है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग