Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी विधानसभा में आज पेश होगा 30 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, जानें क्या होगा खास

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा (Bharatiya Janata Party) सरकार आज यानी मंगलवार को विधानसभा में...
UP Govt Supplementary Budget| shreshth bharat

UP Govt Supplementary Budget: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा (Bharatiya Janata Party) सरकार आज यानी मंगलवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट (supplementary budget) पेश करेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वर्ष 2024-25 का पहला अनूपूरक बजट पेश करेंगे। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में पेश विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी और करीब 30 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

करीब 30 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को कैबिनेट की मंजूरी मिलेगी। इस बजट के माध्यम से कुंभ मेला, बसों की खरीद, औद्योगिक परियोजनाओं, नए पुलों के निर्माण को गति देने का काम होगा।

यूपी में ‘लव जिहाद’ के लिए होगी उम्र कैद (UP Govt Supplementary Budget)

बता दें, इससे पहले यूपी सरकार ने सोमवार को विधानसभा में यूपी गैरकानूनी धार्मिक धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक पेश किया, जिसके तहत यूपी में ‘लव जिहाद’ के लिए आजीवन कारावास होगा। विधेयक में इसके तहत सूचीबद्ध कुछ अपराधों के लिए सजा को दोगुना करने का प्रस्ताव किया गया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना, आदेश के उल्लंघन का आरोप

दरअसल, लव जिहाद के खिलाफ 2020 में योगी सरकार ने पहला कानून बनाया था, जिसे और कड़ा करने का अध्यादेश कल सदन में पेश किया गया। इस विधेयक को आज यानी 30 जुलाई को सदन में पास कराया जा सकता है।

क्या होता है अनुपूरक बजट ?

अनुपूरक बजट एक ऐसा वित्तीय दस्तावेज है जिसे सरकार किसी वित्तीय वर्ष के दौरान पेश करती है, जब उसे अपने पहले से स्वीकृत बजट में अतिरिक्त खर्च की आवश्यकता होती है। यह बजट उन खर्चों को कवर करने के लिए पेश किया जाता है, जिनका अनुमानित बजट में शामिल नहीं किया गया था, या जो नई परिस्थितियों के कारण आवश्यक हो गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग