Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लक्ष्य सेन की धमाकेदार जीत, जुलियन कारागी को 21-19 और 21-14 से हराया

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और जुलियन कारागी के बीच आज बैडमिंटन पुरुष एकल का मुकाबला खेला गया। आज हुए मुकाबले में भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने जुलियन कारागी को 21-19 और 21-14 से हरा दिया।
Lakshya Sen Win

Lakshya Sen Win: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और जुलियन कारागी के बीच आज बैडमिंटन पुरुष एकल का मुकाबला खेला गया। आज हुए मुकाबले में भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने जुलियन कारागी को 21-19 और 21-14 से हरा दिया। यह सेन की पहली जीत थी। सेन अब ग्रुप L के अपने आखिरी मैच में 31 जुलाई को जोनाथन क्रिस्टी का सामना करेंगे।

पहली जीत को हटा दिया था रिकॉर्ड से

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था और जीत हासिल की थी। उन्होंने सिंगल्स इवेंट के अपने पहले मैच में ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन को हराया था। पहले मैच में लक्ष्य ने 21-8, 22-20 से जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में उनकी जीत को रिकॉर्ड से हटा दिया गया। अब उनकी रैंकिंग अगले 2 मैचों के रिजल्ट के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

बता दे, केविन कॉर्डन चोट की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गए हैं। उनकी बाएं हाथ के कोहनी में चोट लगी। उनके पेरिस ओलंपिक से बाहर होने की वजह से ही कॉर्डन और लक्ष्य के बीच हुए मैच का रिकॉर्ड रद्द कर दिया गया है।

लक्ष्य का क्रिस्टी से होगा अगला मुकाबला

वहीं, लक्ष्य का अगला मुकाबला क्रिस्टी जोनाटन के साथ होगा। हालांकि, लक्ष्य का क्रिस्टी के सामने कुछ रिकॉर्ड अच्छे नहीं हैं। लक्ष्य ने क्रिस्टी के शात 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वही, क्रिस्टी जोनाटन दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। 2020 में हुए एशिया टीम चैंपियनशिप में लक्ष्य सेन क्रिस्टी को पटखनी दी थी, लेकिन उसके बाद लक्ष्य एक मुकाबला नहीं जीत पाए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग