Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दहेज में नहीं मिली कार, तो शादी के 15 दिन बाद ही पति ने की पत्नी की हत्या

क रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर एक घंटे में एक महिला दहेज सम्बन्धी कारणों से मौत का शिकार होती है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है...
Dowry Murder| shreshth bharat

Dowry Murder: आज के आधुनिक समय में भी दहेज़ प्रथा नाम की बुराई हर जगह फैली हुई है। आज भी न जानें कितनी लड़कियां दहेज के कारण शारीरिक व मानसिक यातनाएं झेल रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर एक घंटे में एक महिला दहेज सम्बन्धी कारणों से मौत का शिकार होती है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं हटी थी कि दहेज में 15 लाख की कार न मिलने पर ससुरालवालों ने दुल्हन की हत्या कर दी।

‘लड़की को समझा लो नहीं तो गला दबा दूंगा’ (Dowry Murder)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मैनपुर के सिसौली थाना क्षेत्र के बिछवां गांव की है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि बीते रविवार को रात करीब 2 बजे दुल्हे ने दुल्हन की मां को फोन करके बोला था कि अपनी लड़की को समझा लो नहीं तो गला दबा कर मार दूंगा। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया।

शादी के एक दिन बाद ही ससुराल वालों ने मांगा दहेज (Dowry Murder)

दरअसल, बिछवा गांव के रहने वाली 27 साल की अनामिका की शादी 14 जुलाई 2024 को यानी कुछ ही दिन पहले भीकनपुर गांव के रहने वाले अतुल कुमार से हुई थी। परिवार वालों ने दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से कराई थी। दोनों जिला फिरोजाबाद के शिक्षा और प्रशिक्षिण संस्थान से BTC (Basic Training Certificate) कोर्स की पढ़ाई कर रहे थे, जिसके चलते शादी से पहले दहेज को लेकर कोई बात सामने नहीं आई थी, लेकिन शादी के एक दिन बाद ही अनामिका के ससुराल वालों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया।

दहेज के लिए बेरहमी से पीटा

मृतक के परिजनों के मुताबिक, अतुल अनामिका को बार-बार कहता था कि तुम्हारी बहन को पिता ने दहेज में कार दी है। इसलिए मुझे भी दहेज में कार चाहिए। इस बात को लेकर अनामिका का पति उसके सास-ससुर और जेठ मिलकर दबाव बनाने लगे और मारपीट करने लगे। अनामिका ने कई बार अपने पिता को बताया कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।

यूपी विधानसभा में आज पेश होगा 30 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, जानें

बेटी की लाश देख मां-बाप के उड़े होश

वहीं, अनामिका के पिता ने कई बार अपने दामाद से बैठकर मामला निपटने की बात की, लेकिन रविवार को अनामिका ने फोन पर बात कर अपने माता-पिता को बताया कि ससुराल वाले बेरहमी से मार रहे हैं। इसके बाद अनामिका का फोन बंद हो गया। उसी दिन रात करीब 2 बजे अतुल ने अनामिका के माता-पिता को फोन कर बोला कि तुम्हारी बेटी मर गई है। इसे ले जाओ। आनन-फानन में अनामिका के पिता उसके ससुराल पहुंचे तो बेटी की लाश देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस के मुताबिक, मामले में युवती के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने और हत्या का आरोप लगाते हुए 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग