Asian Hockey Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। भारतीय टीम के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। जबकि, पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम ने एक गोल दागा।
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय बनी हुई है। चैंपियंस ट्रॉफी की अंक तालिका में भारत पहले स्थान पर काबिज है, जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर है। भारत और पाकिस्तान पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।
Full Time:
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 14, 2024
INDIA WINS!
Team India get another win under their belt in the tournament this time it is against Pakistan.
Captain Harmanpreet Singh scores 2 penalty corners to stamp his authority on the game.
India 🇮🇳 2 – 1 🇵🇰Pakistan#IndVsPak #MenInBlue #PrideOfIndia…
इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए दो बार गोल किए। इन्हीं दो गोलों की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया।
पाकिस्तान ने खेल शुरू होते ही अटैक करना शुरू कर दिया और 7वें मिनट में अहमद नदीम ने गोल दागकर इस मैच में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल दागा और टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
Captain Harmanpreet Singh is at it again with 2 penalty corners in the first half.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 14, 2024
Pakistan took the lead but India has the upper hand now.
3️⃣ 0️⃣more minutes of end-to-end hockey to go!
Let's win this one.💪🏻
India 🇮🇳 2-1 🇵🇰Pakistan#IndVsPak #MenInBlue #PrideOfIndia #GameOn… pic.twitter.com/02540xf4Gx
टीम इंडिया को दूसरे क्वार्टर में खेल के 19वें मिनट के दौरान फिर से पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसके बाद भारतीय टीम के कप्तान ने दूसरा गोल दागा। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त बनाई, जो मैच के आखिरी तक बरकरार रही।
भारत इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय बना हुआ है। भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक चीन, जापान, मलेशिया, साउथ कोरिया और पाकिस्तान को हराया है।